Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सावन से पहले डीएम-एसपी ने बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 देवरिया । जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में शामिल होने से पूर्व रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

         इसके बाद दोनों अधिकारियों ने आगामी सावन माह को देखते हुए मंदिर परिसर का निरीक्षण कर महंत से श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया।

         जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सावन में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। 

            वहीं पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी रुद्रपुर को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारु यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh