Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत भलुअनी में लगाए गए पौधे, विजय रावत

देवरिया।आज बरहज विधानसभा के भलुअनी नगर पंचायत सहित ब्लाक के गाँवों में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में दर्जनों पौधे लगाए गए। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की यह अभियान पिछले एक हफ़्ते  से लगातार चलाया जा रहा हैं जो अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर से शुरू हुआ है और पर्यावरण बचाने के लिए चलाया जा रहा है जबसे भाजपा की सरकार बनी है पर्यावरण बचाने के लिये सिर्फ कागज़ों में काम हो रहा हैं जिसका जिता जागता सबूत हैं रामजानकी मार्ग जिसे बनाने के लिये कपरवार से से कुडौली लार तक हज़ारों पेड़ काट दिये गए लेकिन आज तक नहीं लगाए गए यह सरकार सिर्फ कागज़ों में काम कर रही हैं। इस दौरान मुख्य रूप से अमरनाथ यादव पूर्व ग्राम प्रधान अजय यादव राहुल सिंह अनिल निषाद शमसेर अली सज्जन कुमार विकास विश्वकर्मा अजीत पांडेय ऋषि केश यादव  दिनेश यादव इस्लाम अंसारी सत्यम चौहान राकेश चौहान इत्यादि लोग उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh