Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक पक्ष से धारदार हथियार से हुआ हमला।

देवरिया।जनपद के मदनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवकली में दो पाटीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई एक पक्ष से धारदार हथियार से हमला करने की बात कहीं जा रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष के युवक रवि यादव अपनी बहन भाभी और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर रिंकू देवी और उनकी 16 वर्षीय बेटी मुस्कान यादव पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया मां बेटी लहुलुहान हो गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने शोर गुलशन कर बीच बचाव किया तथा घायल लोगों को महेंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां गंभीर चोटों को देखते हुए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। 
मदनपुर पुलिस द्वारा 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 
थाना अध्यक्ष नंद प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच पर मुकदमा पंजीकृत कर एक के विरुद्ध निरूदात्मक कार्रवाई की गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh