बरहज थाने पर समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 5 मामलों में 3 का मौके पर किया गया निस्तारण
देवरिया।स्थानीय बरहज थाने पर उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल और थाना अध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
इस दौरान कुल 5 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित जुड़े हुए थे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुना और आवश्यक निर्देश दिए।
समाधान दिवस में आए 5 मामलों में से 3 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 2 मामलों को जांच कर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक सुनील, लेखपाल प्रमोद पासवान सहित अन्य राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा।
उपजिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है। इसमें आने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गुणवत्ता के साथ कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष ने भी लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को लेकर समाधान दिवस में आएं, उनका निराकरण प्राथमिकता पर किया जाएगा।

























































Leave a comment