Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल में काली माता मंदिर परिसर में किया पौधारोपण

देवरिया।बरहज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं निर्देश के क्रम में संचालित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत मोहांव काली माता मंदिर के समीप स्थित पार्क में नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने नपा कर्मचारियों के साथ पौधारोपण किया । उन्होने कहाकि

मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने 12 जुलाई तक 35 करोड़ पौधे रोपित करने का ऐतिहासिक संकल्प लिया है, जिसे जनसहभागिता के माध्यम से सफल बनाया जा रहा है। यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान, प्रकृति के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रेरक संदेश भी देता है।

नगरवासियों से अपील है कि वे इस जन-अभियान से जुड़ते हुए अपनी माता के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ तथा उसकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सक्रिय योगदान दें। इस मौके पर अवर अभियंता अवनीश राय, संतोष गहमरी, पवन विश्वकर्मा, नथुनी मद्धेशिया, रतन बर्मा सहित अन्य लोग उपास्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh