समाजसेवी अनिलमिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर जनसंख्या नियंत्रण की मांग किया।
घोसी। मऊ। भारत में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर समाज सेवी एवं तहसील बार एसोसिएशन घोसी के पूर्व अध्यक्ष अनिलकुमारमिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित छः सूत्रीय ज्ञापन को एसडीएम अशोककुमारसिंह को सौंप कर हम दो हमारे एक नीति को लागू करने की मांग किया।
एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में मांग किया कि ऑस्ट्रेलिया का क्षेत्रफ़ल भारत से बहुत अधिक है, परन्तु वहां की जनसंख्या हमारे देश से बहुत कम है, हम से बहुत आगे है। कहा कि विश्व में क्षेत्रफ़ल की दृष्टि से भारत का क्षेत्रफ़ल 2प्रतिशत है और जनसंख्या सात सौ प्रतिशत के करीब है। कम जनसंख्या वाले देश हम से विकास में आगे है। इस लिए हम सभी लोग राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि एक परिवार एक बच्चे की नीति को लागू किया जाए। जनसंख्या विस्फोट को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। देश में एक समान शिक्षा, एक तरह की शिक्षा व्यवस्था को भी लागू किया जाए।
जिससे देश में असमानता, समाप्त हो, देश की प्राकृतिक संसाधनों का गलत ढंग से दोहन न हो। एक समान शिक्षा से सब में समानता का बोध होगा।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने आश्वासन दिया कि आप सभी की ज्ञापन को जल्द से जल्द उचित माध्यम से राष्ट्रपति को भेजवाया दिया जाएगा।
इस अवसर पर अनिलकुमार मिश्रा, सत्यव्रतराय, अम्बरीश राय,विजययादव, जितेंद्रयादव, शिवानंद, आदि लोग साथ रहे।


























































Leave a comment