घोसी नगर पंचायत के ईओ के नेतृत्व में मंत्री ए. के. शर्मा का जन्मदिन पर हुए विविध कार्यक्रम
घोसी।मऊ। घोसी नगर पंचायत द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का जन्मदिन पर जनहित से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
ईओ अनिल कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। साफसफाई को लेकर भी लोगो जागरूक किया।उन्होंने नागरिकों से पौधरोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
नगर पंचायत की ओर से वृक्षारोपण अभियान, विशेष साफ-सफाई अभियान और जन जागरूकता अभियान भी चलाए गए। सफाई कर्मियों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने इन अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लिया और नगर को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।
इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों और सफाई कर्मियों की सक्रिय सहभागिता देखी गई। नगर पंचायत का उद्देश्य मंत्री ए. के. शर्मा के जन्मदिवस को सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाना था। इस अवसर पर ईओ अनिल कुमार, शादाब खान, उमेश कुमार,अमरेंद्र श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय,विमलेश कुमार, संतोष, अरशद, आदि के साथ बड़ी संख्या में सभासद, लोग उपस्थित रहे।


























































Leave a comment