Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित कोतवाली समाधान दिवस में 23 शिकायतें प्राप्त 4का निस्तारण

घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली में एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता में एवं कोतवाल रविन्द्र नाथ राय की उपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में 23 फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। प्राप्त शिकायतों में से 17 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित तथा 6 शिकायतें पुलिस से संबंधित रही। समाधान दिवस में भूमि विवाद को लेकर अधिकांश शिकायतें प्राप्त हुई।
        एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना है। आप सभी की कोशिश हो की गांव की समस्याएं गांव में ही आपसी सहयोग से समाप्त हो जाय। एसडीएम ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिना किसी दबाव के कार्य करे।
      कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने कहा, प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन प्रकरणों में टीम का गठन किया गया है उसके साथ अन्य मामलों में पुलिस राजस्व अधिकारी, कर्मचारियों का सहयोग करेंगे।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र की जनता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh