Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अम्बारी में निष्पक्ष पत्रकारिता की नई पहचान बने बृजेन्द्र बी. यादव, जन्मदिन पर पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

अम्बारी (आजमगढ़)। स्वतंत्र पत्रकार बृजेन्द्र बी. यादव का जन्मदिन मंगलवार को अम्बारी स्थित मीडिया कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

 

इस अवसर पर GGS News 24 परिवार के पत्रकारों ने कहा कि अम्बारी की धरती पर एक समय ऐसा भी था जब समाचारों के चयन को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती थीं। लेकिन समय के साथ निष्पक्ष और जनहित आधारित पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए बृजेन्द्र बी. यादव ने युवा पत्रकारों को निरंतर मार्गदर्शन और सकारात्मक सुझाव दिए। उनके नेतृत्व और प्रेरणा से अनेक नवोदित पत्रकारों ने जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देना शुरू किया।

 

पत्रकारों का कहना है कि आज अम्बारी बाजार क्षेत्र जरूरतमंदों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुंचाने वाले प्रमुख क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना चुका है। सामाजिक सरोकार, जनसमस्याओं और आम जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की इस परंपरा को आगे बढ़ाने में बृजेन्द्र बी. यादव का महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है।

 

जन्मदिन समारोह में GGS NEWS 24 के संपादक चंद्रशेखर मौर्य,पत्रकार मिथिलेश यादव, रविंद्र यादव (रवि), रविन्द्र यादव, पवन चौहान, अनुराग गोयल तथा राकेश यादव (भगत) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण कई शुभचिंतक एवं पत्रकार साथी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

अंत में GGS News 24 परिवार ने बृजेन्द्र बी. यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh