घर-घर जाकर पार्टी को मजबूत करने के दिए निर्देश
देवरिया। सलेमपुर,भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सलेमपुर मंडल के प्रभारी दुर्गेश पांडे उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को और सशक्त बनाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए पार्टी को मुखर होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और जनता की आवाज बनने पर भी जोर दिया गया।
इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश योगी ने किया।
बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, अशोक पांडेय, रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, धनंजय चतुर्वेदी, विनोद ठठेरा, अनिल ठाकुर, कृष्णकांत तिवारी, माया जायसवाल, अजय गौतम, राणा सिंह, रणविजय कुमार, अमिताभ भगत, कोवचनदेव गौड़, शशांक तिवारी, विनय तिवारी, विश्वनाथ सिंह, छोटेलाल गुप्ता, जन्मेजय आर्य, रविशंकर मिश्र, संजय श्रीवास्तव, चंदा शुक्ला, इंद्रजीत मौर्य, पुनीत पाठक सहित शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

























































Leave a comment