सपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष की पुत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी पर सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर दी तहरीर
घोसी। मऊ। सोशल मीडिया पर सपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष की पुत्री को लेकर अभद्र पोस्ट को लेकर सपा नेता एवं पूर्व प्रमुख नेता डॉ सुजीत सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंच कर कोतवाल रविन्द्र नाथ राय को तहरीर देकर सम्बन्धित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग किया।
कोतवाल रविन्द्र नाथ राय को सौंपे तहरीर में सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के वाट्सअप पर हम सबके मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री को लेकर रूमा सिंह, भरत कुमार पटेल, सुरेश, बीएस चौहान, शिवम कुमार दीक्षित, पवनतिवारी की आईडी से अनर्गल एवं अभद्र टिप्पणी की गई। जो की राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुत्री एवं उनके परिवार की छवि को धूमिल करने का गंदा कृत है। इसको लेकर सपाजनों के साथ लोगों में रोष व्याप्त है।
सभी ने मांग किया कि सम्बन्धित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाय। साथ ही उक्त सोशल मीडिया एकाउंट को तत्काल बन्द किया जाए।
इस अवसर पर पूर्वप्रमुख डा सुजीत सिंह, राजेंद्रनाथपाण्डेय, लालचंद्रयादव मौलाना शम्सतबरेज, खुर्शीदखान, मो जाहिद, मो फरीदुल, अमरेंद्रबहादुर यादव,गोपाल सहानी, रामप्रतापयादव, विजयप्रकाश, नेहालअख्तर, मुमताजअहमद आदि साथ रहे।




























































Leave a comment