Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार अलग-अलग मामलों में न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट के आधार पर हुई कार्रवाई

बिलरियागंज/आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलरियागंज पुलिस ने रविवार को पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार क्षेत्राधिकारी सगड़ी देशराज सिंह के नेतृत्व में थाना बिलरियागंज पुलिस टीम ने हाजा थाना से रवाना होकर क्षेत्र में तलाश व दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट के आधार पर बन्नू पुत्र तपसी निवासी मसीरपुर, थाना बिलरियागंज, राजेश पासवान पुत्र डूडू पासवान निवासी भगतपुर, थाना बिलरियागंज, उम्र करीब 26 वर्ष, लालबहादुर पुत्र सीताराम निवासी बिंदवल, थाना बिलरियागंज, उम्र करीब 50 वर्ष, उर्मिला पत्नी लालबहादुर निवासी बिंदवल, उम्र करीब 48 वर्ष तथा रिंकू पुत्र शिवमूरत निवासी बिंदवल, थाना बिलरियागंज, उम्र करीब 29 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी गैर जमानतीय वारंट में वांछित चल रहे थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वारंट दिखाकर कारण गिरफ्तारी बताते हुए सभी को नियमानुसार हिरासत में लिया।
गिरफ्तारी की सूचना संबंधित परिजनों को मौके पर दी गई। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh