Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रैक पर पेड़ गिरने से 5 घंटे तक रेल संचलन रहा ठप ओवरहेड बिजली तार टूट, जाने से लगी आग

 देवरिया । देवरिया जनपद के बैतालपुर गोरखपुर-देवरिया रेलखंड  बैतालपुर डिपो के पास डाउन लाइन पर अचानक एक विशाल पेड़ गिर जाने से हड़कंप मच गया। पेड़ गिरने के कारण रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली 25 हजार वोल्ट की हाई-टेंशन ओवरहेड बिजली की तार (OHE) टूट गई, जिससे वहां देखते ही देखते भीषण आग लग गई। 
इस हादसे के बाद एहतियात के तौर पर रेलवे प्रशासन को इस मार्ग पर रेल संचालन पूरी तरह रोकना पड़ा। पेड़ गिरने और आग लगने की वजह से करीब पांच घंटे तक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही तकनीकी टीम और रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद बिजली के तारों को दुरुस्त किया गया और पांच घंटे बाद इस रूट पर दोबारा ट्रेनों का संचालन बहाल हो सका।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh