Latest News / ताज़ातरीन खबरें
केंद्रीय मंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गोद भराई एवं बच्चों का अन्न प्रासन
देवरिया।भलुअनी : ब्लाक सभागार में रविवार को भारत सरकार के ग्रामीण विकास केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने बाल विकास परियोजना के तहत दो महिलाओ को गोद भराई किया तथा एक शिषु को अन्न प्रासन कराया मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि माँ को अपने बच्चों के स्वास्थ लाभ के लिए पौष्टिक आहार देना चाहिए उन्होने कहा कि भाजपा सरकार आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय बढ़ाकर महिलाओ का सम्मान बढ़ाया है कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रणव कुमार दुवे व संचालन काशीपति शुक्ल ने किया इस अवसर पर भाजपा नेता अंगद तिवारी, संजय तिवारी, संजय सिंह, जितेन्द्र तिवारी, कामेश्वर पाण्डेय, रामजी सिंह, जितेन्द्र सागर ,प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे।


























































Leave a comment