Latest News / ताज़ातरीन खबरें

72 घंटे से बरहज, महेन फीडर से बिजली गुल, लोगों को हो रही भारी परेशानी

देवरिया।बरहज: अनर्ब तुफान के कारण तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पिछले 72 घंटे से डगमगा गई है। बिजली के गुल होने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। मोबाइल से इनवर्टर तक सब डिस्चार्ज हो गया है। पानी के लिए लोग तरस गये है। गुरुवार से ही अचानक मौसम ने करवट बदला और तेज हवा के साथ शुरू हुई वारिश बिजली के लिए कहर बन गई । हवा और बारिश के कारण अरहर और मक्का, तिल की फसल चौपट हो गई है। पेड़ और बिजली के पोल के गिर जाने से विजली व्यवस्था ठप हो गई है। शाम को लोग मोमबत्ती जलाकर भोजन बनाना पड रहा है। रविवार को धूप निकलने के साथ विद्युत विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पोल, तार को ठीक करने में जुट गये है। पेड और उसकी डालियों टूटकर गिरने से बिजली के तारों को ज्यादा नुकसान हुआ है। बरहज नगर सहित महेन फीडर की आपूर्ति बाधित होने से पचास हजार की आबादी प्रभावित है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ दिनेश मौर्या ने बताया कि तेज हवा और मूसलाधार वारिश से कई जगह बिजली के तार, पोल टूट गये है। कर्मचारी ठीक करने में लगें है। शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh