हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन...
आजमगढ़ 15 फरवरी-- जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया है कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देश के आधार पर वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त किये जाने वाले कक्ष निरीक्षकों तथा मूल्यांकन केन्द्रों पर नियुक्त होने वाले परीक्षकों एवं अन्य कार्मिकों की नियुक्ति प्रक्रिया आनलाईन करते हुए उनके पारिश्रमिक भुगतान आदि की प्रक्रिया भी आनलाईन कराये जानें एवं ड्यूटी हेतु प्रतिहस्ताक्षरित आनलाईन यूनिक आईडेन्टिटी/ड्यूटी कार्ड निर्गत करने हेतु जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षकों के शैक्षिक विवरणों एवं बैंक डिटेल को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रधानाचार्यो द्वारा अपलोड कराया जाना है । प्रधानाचार्यो द्वारा शिक्षकों के विवरण को संशोधित/अपडेट करने हेतु परिषद की वेबसाईट दिनांक 20 फरवरी 2022 तक क्रियाशील रहेगी।
किसी भी शिक्षक का विवरण अशुद्ध/अपूर्ण अपलोड करनें अथवा किसी शिक्षक का विवरण अपलोड न करने की स्थिति में अथवा किसी अनर्ह या छद्म/फर्जी शिक्षक का विवरण अपलोड करने की स्थिति में अथवा किसी शिक्षक का विवरण एक विद्यालय में अथवा एक से अधिक विद्यालय में डुप्लीकेट पाये जाने के लिए सम्बन्धित प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी/दोषी माने जायेंगे।
-----जि0सू0का0-आजमगढ़-15.02.2022-------

























































Leave a comment