योगीराज अनंत महाप्रभु जी की250वी जयंती के सायंकालीन सभा में बही कथा की त्रिवेणी
देवरिया । बरहज क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री कृष्ण इण्टर कॉलेज आश्रम बरहज, देवरिया के प्रांगण में आयोजित पूज्य पाद योगीराज अनंत महाप्रभु जी के पावन 250वीं जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस की सायंकालीन सभा में देश के कोने-कोने से आए मूर्धन्य मनीषियों और कथावाचकों द्वारा दिव्य कथा की गंगा बहाई गई। संपूर्ण परिसर श्रद्धालुओं के जयकारों और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।मंगलाचरण और कथा का शुभारंभ पं. परशुराम पाण्डेय द्वारा सुमधुर वैदिक मंगलाचरण से हुआ, जिसके बाद पंडाल में उपस्थित जनसमुद्र भक्ति के सागर में गोते लगाने लगा। कथा का विधिवत आरंभ आजमगढ़ से पधारे श्री उमेश सिंह जी ने किया, जिन्होंने अपनी सारगर्भित वाणी से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कथा क्रम को आगे बढ़ाते हुए आजमगढ़ के श्री सुरेश मिश्र जी ने रामचरितमानस की प्रसिद्ध चौपाई—"चातक कोकिल कीर चकोरा। कूजत बिहग नटत कल मोरा॥" पर अपना अत्यंत सरस और मार्मिक व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए कहा कि महाराज जनक की पुष्प वाटिका में यह पांचो पक्षी पक्षी नहीं थे अलग-अलग रूपों में यह प्रस्तुत हुए थे और इन पंछियों की चर्चा करते हुए मानस की चौपाइयों से सिद्ध किया। वहीं श्री श्यामनारायण शाही जी ने "हरि अनंत हरि कथा अनंता" प्रसंग पर बोलते हुए ईश्वर की असीम सत्ता और उनकी लीलाओं की अनंतता को रेखांकित किया।बक्सर धाम (बिहार) से पधारे श्री अनिल शास्त्री जी ने संतों की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि—"आग लगी आकाश में झरी झरी पावै संत, संत न होते जगत में तो जल मरता संसार।" उनके इस ओजस्वी वक्तव्य को सुनकर पूरा पंडाल करतल ध्वनि से गूंज उठा। मऊ से श्री पं. हरिओम शाण्डिल्य जी, छपरा से श्री विद्याभूषण जी महाराज, आंबेडकरनगर से श्री रामशरणदास जी, बलिया से बालानन्द शास्त्री जी, मीरजापुर से श्री श्यामल मिश्र जी, सासाराम (बिहार) से श्री जयप्रकाश शास्त्री जी एवं श्री अंगद द्विवेदी जी ने ब्यास पीठ से भक्तों को कथा श्रवण कराई। महिला कथावाचिकाओं ने बांधा समां, सभा में मातृशक्ति का भी अद्भुत प्रभाव देखने को मिला। मुंबई (महाराष्ट्र) से पधारीं श्रीमती कात्यायनी तिवारी ने मानस की चौपाइयों का ऐसा सुमधुर पाठ और व्याख्या की, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे।इस दिव्य समागम में आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर पूज्य गुरुदेव आञ्जनेय दास जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति और आशीर्वाद सभी भक्तों को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन विनय मिश्र द्वारा किया गया। यह महोत्सव आगामी दो दिनों तक इसी प्रकार अविरल चलता रहेगा।
कथा के दौरान श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला,पूर्व प्राचार्य प्रेम शंकर पाठक,पुष्पा पांडे,अलका पांडे, नीतू गुप्ता, शशि कला, अनुपमा सिंह, देव सिंह, नवीन प्रकाश गुप्त ,अशोक कुमार तिवारी, राकेश तिवारी, पीयूष कुमार मिश्रा, चंदन कुमार त्रिपाठी , कृष्णा त्रिपाठी ,राहुल कुशवाहा, कृष्ण मुरारी तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment