फरिहा में ज्वैलर्स की दुकान में बड़ी चोरी
फरिहा/आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित ओम ज्वैलर्स की दुकान को बीती रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर शटर तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और अलमारी तोड़कर करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए।
दुकान मालिक पवन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे बाहर निकलने पर दुकान का शटर खुला दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण और 12 किलो चांदी के आभूषण गायब मिले।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
चौकी से महज 200 मीटर दूर हुई चोरी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी है।























































Leave a comment