रानी की सराय में दिनदहाड़े फायरिंग, पुरानी रंजिश में युवक को लगी गोली
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8:45 बजे गोली चलने से सनसनी फैल गई। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का आरोप है। गोली युवक की बांह में लगी, जिससे वह घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
कोटवा गांव निवासी प्रमोद यादव गांव में मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही समीर यादव उर्फ ऋषि पुत्र उमेश ने पुरानी रंजिश को लेकर प्रमोद पर गोली चला दी। गोली उसकी बांह में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही रानी की सराय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रमोद यादव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
थाना प्रभारी विमल प्रकाश राय के अनुसार, तहरीर प्राप्त हो गई है और प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है।























































Leave a comment