Accidental News / दुर्घटना की खबरें

अज्ञात वाहन की टक्कर से पुत्र की मौत

आजमगढ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव निवासी सुरेंद्र शुक्रवार दोपहर अपने 20 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार के साथ मोटरसाइकिल से दवा लेने सिद्धिकपुर स्थित अस्पताल जा रहे थे। ठेकमा-मार्टिनगंज मार्ग पर सम्मोपुर मोड़ के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए जौनपुर सदर अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में विशाल की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। वहीं घायल सुरेंद्र को उपचार के लिए जौनपुर ले जाया गया। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने विशाल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ठेकमा चौकी प्रभारी राजेंद्र पटेल ने बताया कि घायल सुरेंद्र का उपचार जौनपुर में कराया जा रहा है। हादसे की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट हुआ है शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh