शाहगंज पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
पवई आजमगढ़ : पवई क्षेत्र के बॉर्डर पर शाहगंज अकबरपुर रोड पर जोगी बांध रोड के चौक पर शाहगंज कोतवाली के पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया बता दें कि, विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर देखते हुए प्रशासन ने चौतरफा सख्ती बढ़ा दिया है ताकि चुनाव निष्पक्ष और शान्ति के साथ सम्पन्न हो सके इसी बीच प्रशासन द्वारा लगातार चुनाव को देखते हुए वाहनों का चेकिंग का आदेश जारी किया गया है। चेकिंग के दौरान जरूरी हिदायतें भी चालको को दिया गया और उनको कोविड गाइडलाइंस के नियमों के विषय मे पुलिस ने समझाते हुए माक्स को अनिवार्य रूप से लगाने की हिदायत दिया। इस मौके पर शाहगंज कोतवाली के उड़नदस्ता के अधिकारी कपिल देव मिश्रा, एसआई सच्चिदानंद यादव, हेड कांस्टेबल अंगद सिंह ,हेड कांस्टेबल विजय उपस्थित रहे।

























































Leave a comment