Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मड़ियाहूं में पंखे से फांसी लगाकर इलेक्ट्रिशियन ने की आत्महत्या

  जौनपुर। मड़ियाहूं नगर में भदोही मार्ग पर रानीपुर गांव में रविवार की सुबह कमरे में युवक का फांसी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। फांसी लगाने से पहले उसने पैर की नस काटने के साथ ही विषाक्त पदार्थ का सेवन भी कर लिया था। आत्महत्या की वजह पूरी तरह साफ नहीं हो सकी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुटी है। मामला आशनाई का बताया जा रहा है।  
          क्षेत्र के ही दिलावरपुर गांव निवासी पेशे से इलेक्ट्रिशियन 23 वर्षीय संतोष कुमार विश्वकर्मा भदोही मार्ग पर गौरव कोल्ड स्टोरेज के सामने स्थित एक मकान में किराए पर रहता था। शनिवार की रात लौटने के बाद उसने भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा न खुलने व उसके बाहर न निकलने पर अगल-बगल के किराएदारों ने आवाज लगाई। भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने आकर कई बार दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर मकान मालिक ने उसके स्वजन को फोन पर जानकारी दी।
        मौके पर पहुचे स्वजन की मौजूदगी में लोगों ने दरवाजा खोला तो अंदर का ²श्य देखकर हतप्रभ रह गए। कमरे में संतोष का शव पंखे के हुक में नायलान की रस्सी से लटका था। मकान मालिक व स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। उसके पैर की नस कटी हुई थी और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर रखा था। उसके मोबाइल फोन में किसी युवती की फोटो थी। पुलिस प्रथमदृष्टया आशनाई को लेकर आत्महत्या कर लेना मान रही है। मृत संतोष चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh