Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत,चालक की पिटाई

मऊ --स्थानीय थानाक्षेत्र के ग्राम सभा शहरोज के पास रविवार की सायं 4.15 करीब फोरलेन पर एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत ट्रक की चपेट में आने से हो गई. आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर एक कमरे में बन्द कर दिया. तथा सड़क पर जाम लगाकर वहां अण्डरपास निर्माण की मांग लगे.मौके पर सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुँच गयी है.
            जानकारी के अनुसार ग्राम सभा शहरोज निवासी भगवान राय 70 वर्ष रविवार की शाम करीब 4.15 बजे साइकिल से किसी कार्य वश फोरलेन पर आये. जैसे ही वह शहरोज में स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे कि पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे जेपी ग्रुप के ट्रक की चपेट में आ गए. तथा मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. भागने का प्रयास कर रहे ट्रक ड्राईवर को पकड़ कर लोगों ने पिटाई करके एक कमरे में बन्द कर दिया. लोगों की भीड़ ने फोरलेन पर जाम लगा दिया जिससेे दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गयी.
          हालांकि कोपागंज पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी लेकिन जाम हटवाने में नाकामयाब रही. सूचना पाकर एसडीएम सदर, सीओ घोसी मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुँच गए. तथा लोगों को समझाने बुझाने लगे.
      चक्काजाम करने वालों ने अपनी कुछ मांगे अधिकारियों के समक्ष रखी जिसमें जेपी ग्रुप के मालिक व ड्राइवर के ऊपर एफआईआर तथा वहाँ अण्डरपास निर्माण की मांग किया. अधिकारियों ने इसके लिए आश्वासन दिया तथा अण्डरपास के लिए जेपी ग्रुप के अधिकारियों से बातचीत का आश्वासन दिया. तब जाकर लोगों ने एक घण्टे में जाम खत्म किया. पुलिस ड्राइवर को गिरफ्तार कर थाने ले गयी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh