समाजवादी पार्टी का स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन : बिलरियागंज
बिलरियागंज। स्थानीय बाजार खास के प्रांगण में रविवार को दोपहर समाजवादी पार्टी द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनियुक्त प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अबुल्लैस आजमी रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की मौजूदा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं लोकलुभावन है इनकी कोई योजना धरातल पर कम दिखाई देती है। इस सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है इसलिए सभी लोगो ने मन बना लिया हैं की इस सरकार को हटाकर जल्द ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है ।जिसमे आम जनमानस पूरी तरह से तैयार है। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद ने सरकार की नाकामियों को एक-एक करके गिनाया। उन्होंने कहा कि बुलडोजर वाली सरकार को जल्द ही हटाकर हमारी सरकार बनेगी। जिसमें युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाएगा और गरीब से लेकर किसान तक सभी लोग इस सरकार से त्रस्त गन्ना के लिए किसान पूरी तरह से परेशान है जिसपर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। हमारी सरकार होगी तो गन्ना किसानों के भुगतान को तुरंत किया जाएगा। वही कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी से अपने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुल्फिकार अहमद ने किया। संचालन अब्दुल हसीब जमाई ने किया इस अवसर पर प्रदेश सचिव दिनेश यादव, चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, मोहम्मद आरिफ खान, डॉक्टर हरिराम यादव, तारकेश्वर तिवारी ,कमलेश यादव ,खेलाड़ी राजभर, राम विजय यादव जावेद उर्फ टिपु आदि लोग उपस्थित रहे।


























































Leave a comment