Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चला रहे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 लोगों का काटा चालान

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साल के पहले दिन शनिवार को यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों को कड़ा सबक सिखाया इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65 वाहन चालकों का ई चालान काटा
पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के नेतृत्व में यातायात पुलिस शनिवार को कई स्थानों पर वाहन चेकिंग की इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर के मदद से शराब पीकर वाहनों का संचालन करते पाए गए लोगों की खोज खबर ली गई नगर के विभिन्न चौराहों पर चले चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस प्रभारी कौशल पाठक, एएसआई संतोष सिंह, धनन्जय शर्मा व उनके सहयोगियों द्वारा कुल 65 दोपहिया व चारपहिया वाहनों का चालान किया गया इस संबंध में यातायात प्रभारी कौशल पाठक का कहना है कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh