सोशल स्टडी प्वाइंट के छात्रों ने घर घर जाकर किया लोगों को जागरूक : जौनपुर
करंजाकला जौनपुर । शनिवार सोशल स्टडी प्वाइंट आफ आईटी एंड मैनेजमेंट के छात्र छात्राओं ने नए वर्ष 2022 पर जन-जागरूकता अभियान चलाकर जनता को किया जागरूक ।अभियान में प्रिंस व नेहा ग्रुप ने मिलकर सिद्धीकपुर गांव के सैकडो लोगों को महिला हिंसा नैपकिन प्रयोग पर जागरूक किया इसी क्रम में मुस्कान एंड दीपक ग्रूप ने मिलकर हमजापुर गांव में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया व नव वर्ष कैलेंडर,हैंड बिल बापा किया।इसी क्रम में पूजा एंड आशीष ग्रुप ने मिलकर जेठपुरा गांव में जाकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए तथा लोगों को कैलेंडर व महिला जागरूकता संबंधित पर्चे बांटकर लोगों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया इसी क्रम में पारो एंड संगम ग्रुप ने छुनछा गांव में जाकर घर-घर जन जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया तथा महिलाओं व किशोरियों को सेनेटरी नैपकिन की उपयोगिता को बताया एवं संस्था द्वारा गोली चम्मच गेम, लाइ गेम, का आयोजन किया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने मिलकर प्रतिभाग किया एवं आनंद उठाया अतिथि के रूप में निशा जी ने छात्र छात्राओं को नए वर्ष पर शुभकामना संदेश देते हुए बताया की आप सभी को लगातार आगे बढ़ते रहना है और कभी अपने आप को छोटा बड़ा न समझे और अपना दृढ़ विश्वास बनाकर तैयारी करते रहे एक ना एक दिन सफलता जरूर मिलेगी इसी क्रम में सुनील व विमल जी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि आप सभी लोग भी संस्था का एक हिस्सा है इस संस्थान का उद्देश्य आप सभी लोगों को कंप्यूटर,अंग्रेजी ज्ञान, के अलावा बहुत कुछ सिखाने का उद्देश्य है कार्यक्रम में उपस्थित ताइक्वांडो मार्शल आर्ट के अध्यापक सोनू सर व लवलेश ने बताया कि आप सभी को कम से कम 8 घंटे लगातार अध्ययन करना चाहिए सिर्फ सोचने से ही सफलता नहीं मिलेगी अगर आप सफल होना चाहते हैं तो उसके लिए आपको कठिन परिश्रम करते हुए आगे बढ़ना है तभी आप अपने माता पिता का सपना साकार कर पाएंगे l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विशाल विश्वकर्मा ने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक व कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सावधानियां बरतने के साथ-साथ छात्र व छात्राओं को हमेशा सफलता की ओर अग्रसर होने का मंत्र दिया और छात्रों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर मान सम्मान बढ़ाया जिससे छात्र-छात्राओं कुछ मे करने का उत्साह बढ़ सके l उक्त कार्यक्रम में चंदन, सूरज, प्रीति, हेमा, रामलाल, आशीष, रवि, रोहित, दीपक, पूजा, मोनू, रोशन, आदर्श सहित तमाम लोग उपस्थित रहे सभी के प्रति ज्ञापन और धन्यवाद खुशबू यादव जी ने किया l


























































Leave a comment