Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजसेवी ने गरीबों के साथ मिलकर मनाया नया वर्ष बच्चों को बांटी मिठाई व कपड़े

●गरीबों से मिले आशीर्वाद से तन मन धन की शुद्धि और जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिलता हैं:शिवा वर्मा
करंजाकला जौनपुर। पन्नालाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जन कल्याण समिति के संस्थापक शिवा वर्मा ने नए वर्ष पर जासौपुर बस्ती में जाकर गरीब बच्चों के साथ मिलकर मनाया नया साल बच्चों को बांटी मिठाई।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जासौपुर गांव में शनिवार समाजसेवी शिवम वर्मा ने गरीब असहाय वर्ग के लोगों के साथ मिलकर नया साल मनाया और बच्चों को मिठाई व कपड़े दिए, इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सबको अपने से ज्यादा दूसरों की खुशियां में अपनी खुशियां तलाशना चाहिए क्योंकि गरीब द्वारा मिले आशीर्वाद से तन मन धन की शुद्धि होती है और जीवन में आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।

हम सब को सदा एक दूसरे की मदद करना चाहिए तभी जाकर इस देश का भला हो सकता है और इस देश का विकास हो सकता है। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी शिवा वर्मा ने अपने हाथों के काटकर बच्चों को खिलाया और मिठाई बांटकर बच्चों का दिल जीत लिया।
जासौपुर के ग्राम प्रधान उमाशंकर ने कहा कि हम सबको हमेशा एक दूसरे के मदद के लिए तैयार रहना चाहिए और सब का भला सोचना चाहिए। इस अवसर पर राजेश,आशा यादव,युवराज वर्मा,अशोक गौतम अशोक यादव,समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh