Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ज्वैलर्स से खरीददारी के बहाने गहने चुराने वाली, तीन शातिर महिला चोर गिरफ्तार

●कब्जे से गहना बिक्रय का 71500 रुपया पुलिस ने किया बरामद
जौनपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के हरलालका रोड स्थित सप्ताह भर पूर्व तीन शातिर महिलाओं के द्वारा विश्वनाथ ज्वैलर्स से कुछ जेवर खरीदने के बहाने सोने की चूङी व कड़ा चुरा लेने की घटना प्रकाश में आई थी। जिस संबंध में आवेदक की तहरीर पर थाना कोतवाली पर मुकद्दमा पंजीकृत किया गया था। दिन दहाड़े ज्वैलरी शोरूम से तीन महिलाओं के द्वारा लाखों के जेवर को उड़ा ले जाने की घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी।

फिलहाल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना से सम्बन्धित तीन महिलाओं को नगर के पालीटेक्निक चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चोरी किए आभूषणों को 233000 रुपये में बेच देना बताया गया। जिसमें से शेष बचे 71,500 रूपए बरामद कर के तीनों महिलाओं को पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया।



Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh