देवनपुर बृजमनी बुजुर्ग गांव में कार्यक्रम आयोजित कर बड़े ही धूमधाम से ग्रामीणों ने नव वर्ष का किया शुभारंभ
महराजगंज आजमगढ़ : आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत देवनपुर बृजमनी बुजुर्ग गांव में बीते कई वर्ष पहले स्थानीय गांव निवासी डॉ राजेश तिवारी के नेतृत्व में नववर्ष स्वागत मनाने का कार्यक्रम रखा गया जो निरंतर प्रत्येक वर्ष मनाया जाने लगा । उसी कड़ी में शुक्रवार को साल 2021 का अंतिम दिन था और शाम होते ही गांव के लोग नववर्ष की तैयारी में जुट गए और एक भोज का भी आयोजन किया गया जिसमें गांव के तमाम ग्रामीणों ने मिलजुल कर आनंद उठाया । नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम की तैयारी में गांव के युवकों में काफी जोश देखा गया और युवक डीजे पर बज रहे गीतों पर थिरकते नजर आए और बड़े ही धूमधाम से नव वर्ष के आगमन का कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर सुनील तिवारी गुड्डू विश्वकर्मा अतुल तिवारी टीटू तिवारी हरेंद्र करुणा सागर तिवारी ओमप्रकाश मौर्य प्रदीप प्रजापति आदि


























































Leave a comment