चंद्रशेखर चबूतरा पर प्रसिद्ध लोकनाट्य "बिटिया की विदाई" को प्रोत्साहित किए विधान परिषद सदस्य यसवंत सिंह
महराजगंज आजमगढ़ ;31 दिसंबर 2021। नयेवर्ष की शुरुआत और बधाई के साथ विधान परिषद के सदस्य यशवंत सिंह ने आजमगढ़ निवासी पूर्वांचल के प्रसिद्ध लोककला,संस्कृति एवं प्रकृति पर्यावरण संरक्षक अरविंद चित्रश द्वारा लिखित/निर्देशित प्रसिद्ध लोकनाट्य "बिटिया की विदाई"का प्रोत्साहन और अवलोकन लखनऊ स्थित,दारुल सफा,विधायक निवास में चंद्रशेखर चबूतरा पर किए,भारत के आठवें प्रधानमंत्री के नाम से चंद्रशेखर चबूतरा जहां पर सामाजिक,राजनैतिक और साहित्यिक वार्ता के साथ,लगभग सभी दलों के नेताओं की बैठकी चाय और कऊड़ा पर होती रहती है,इस चंद्रशेखर चबूतरा से वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार धीरेंद्र श्रीवास्तव की भी लेखनी जगह-जगह पढ़ने को मिलती रहती है,
विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि चंद्रशेखर चबूतरा,आजमगढ़ मंडल के बलिया निवासी पूर्वप्रधानमंत्री स्व.चंद्रशेखर सिंह के नाम से पड़ा है, जिनकी विश्वव्यापी पहचान "युवा तुर्क" का सम्बोधन उनकी निष्पक्षता के कारण प्राप्त हुआ था।ऐसे बहुत ही कम लोग होते हैं,जिन्हें विधाता कई योग्यता देकर पृथ्वी पर भेजता है,जिन्हें शुमार उन्हीं व्यक्तियों में करना चाहिए। वह आचार्य नरेंद्र देव के काफ़ी समीप माने जाते थे,


























































Leave a comment