Latest News / ताज़ातरीन खबरें

समाजसेवी इरशाद अहमद ने जिम्मेदारों को दिखाया आईना, जगह-जगह अलाव का करवाया व्यवस्था

सगड़ी ।आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महराजगंज नगर पंचायत निवासी इरशाद अहमद ने जिम्मेदार लोगों को आईना दिखाने का काम किया है । आपको बता दें कि बीते बुधवार से नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों द्वारा कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई थी जिससे पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल नजर आए । वही क्षेत्र के कुछ पत्रकार बंधुओं ने पूरे महराजगंज नगर पंचायत में बीते बुधवार को भ्रमण कर अलाव की व्यवस्था जानने हेतु जांच पड़ताल किया था परंतु कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं देखी गई । इसका संज्ञान जब महराजगंज नगर पंचायत निवासी समाजसेवी सपा नेता इरशाद अहमद को लगी तो उन्होंने अपने खुद के खर्च से लकड़ी मुहैया करवाते हुए पूरे नगर पंचायत में जगह-जगह लकड़ी जलवाकर अलाव की व्यवस्था करवाया जिससे पड़ रही कड़ाके की ठंड में लोगों को काफी राहत मिल रही है और समाजसेवी सपा नेता इरशाद अहमद कि लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh