Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राजपा पार्टी के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष रामरतन  ने किया जनसंपर्क लोगों से मांगा समर्थन , नागेंद्र बने राष्ट्रवादी युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव

करंजाकला जौनपुर।राष्ट्रवादी जनशक्ति पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामरतन विश्वकर्मा ने शुक्रवार करंजा कला विकासखंड के अलग-अलग गांव में जनसंपर्क किया और आगामी चुनाव में लोगों से समर्थन मांगा,इस दौरान नागेंद्र को राष्ट्रवादी युवा मोर्चा के उत्तर प्रदेश सचिव चुना गया और प्रदेश अध्यक्ष राम रतन के हाथों मनोनयन पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष रामरतन ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब हमें अपने न्याय के लिए लड़ना होगा और हर युवा को इस चुनाव में खुलकर मतदान करना होगा तभी जाकर एक बेहतरीन सरकार का चुनाव हो सकता है हम सबको अपने मतों का इस्तेमाल सही तरीके से करना होगा तभी जाकर इस देश पर हो रहे अत्याचारों से मुक्ति मिल सकती है इसके बाद युवा मोर्चा के सचिव नागेंद्र ने कहा कि हर गरीब किसान असहाय मजदूर एवं सभी वर्गों को लेकर साथ चलने का मैं संकल्प लेता हूं और हर समय मैं खडा हुॅ,

कोतवालपुर में हुए आगजनी मामले को लेकर विपक्षियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार अंधी हो गई है इसे गरीबों का दर्द नहीं दिखता इस सरकार से किसान मजदूर गरीब सब तंग हो गए हैं बढ़ती महंगाई ने जीना मुहाल कर दिया है। आज जनता को वोट बैंक समझने वाले बड़े-बड़े नेता को इन गरीबों का दर्द नहीं दिखता और इन्हें बस चुनाव में वोट से मतलब है बड़े-बड़े वादे तो कर देते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते और अगर किसी गरीब ने उंगली उठाई तो उसका गला घोट देते हैं लेकिन अब जनता को इंसाफ चाहिए और हमारा पूरा विश्वास है कि जनता अब हम सबका खुलकर समर्थन करेगी और हमारी सरकार बनी तो हर गरीब असहाय मजदूर को बेहतर सुविधा और रोजगार जरूर दिया जाएगा इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष मोतीलाल सिंह जिला महासचिव हरिशंकर सिंह जिला सचिव प्रदीप कुमार शर्मा,शशिकांत,मिन्टु विश्वकर्मा,राहुल विश्वकर्मा समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh