Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारत रक्षा दल ने चलाया कपड़ा दान अभियान.....

आजमगढ़ आज 31 दिसंबर विगत 20 वर्षों से कपड़ा दान अभियान को आजमगढ़ में निरंतर चलाने वाले भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज साल के अंतिम दिन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वस्त्र वितरण कार्यक्रम चलाया
इस कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले भारत रक्षा दल के जिला महासचिव रवि प्रकाश ने बताया कि एक घंटा राष्ट्र को एक मुट्ठी समाज को देने के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए लोगों से वस्त्र स्वेटर ,कंबल आदि इकट्ठा करके जरूरतमंदों में बांटते चले आ रहे हैं इस वर्ष हमने इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में भी वस्त्र वितरण किया सबसे गर्व की बात यह है कि इस अभियान के लिए बड़ी संख्या में लोग हमें वस्त्र दान करते हैं,कपड़े प्राप्त होते ही हम लोग उसे ठीक करके कहीं कहीं स्टाल लगाते हैं, और एक टीम रात्रि भ्रमण करके कपड़े वितरण करती है, साथ ही जहां से भी हमें सूचना मिलती है कि किसी व्यक्ति को कपड़े की कमी है हम उन्हें पहुंचा देते हैं भारत रक्षा दल ने तय किया है जहां जहां हमारी टीम हैं, हम बिना सरकारी मदद लिए किसी को भूखा नंगा नहीं रहने देंगे और इसको हम सभी ने करके दिखाया भी है आगे भी निरन्तर जारी रखेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh