Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सपा के प्रबुद्ध सभा मे उमड़ी भीड़,नेता ने कहा....

जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर विधानसभा में सपा प्रबुद्ध सभा का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचे प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री विधायक मनोज पाण्डेय का प्रबुद्ध सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद मिश्रा ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए मनोज पाण्डेय ने कहाकि प्रबुद्ध सभा के माध्यम से ये संदेश देने का काम किया गया है कि आज प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और एक बार फिर से सपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। झांसी का नाम बदले जाने पर उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार ने सिर्फ नाम बदलने का काम किया है। भाजपा की जनविश्वास यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहाकि भाजपा ने बहुत देर कर दी है । इस दौरान हजारों ब्राह्मणों ने सपा की सदस्यता भी ग्रहण किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh