सौतेली माँ बनी काल,12 वर्षीय बच्ची को मारकर फेका पोखरे में,गिरफ्तार
आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र से ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है असनी गांव के कबीरपुर हरिजन बस्ती निवासिनी एक मासूम बच्ची को उसकी सौतेली मां ने मारने-पीटने के बाद मरने के लिए पोखरे में फेंक दिया बच्ची डूबने लगी तो आसपास के लोग पोखरी में कूदे और उसे सुरक्षित बाहर निकाला
सूचना पर पहुंची पुलिस बच्ची को पीएचसी पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया असनी गांव के कबीरपुर बस्ती निवासी रामेश्वर की 12 वर्षीय पुत्री मंत्रा है पहली पत्नी की मौत के बाद रामेश्वर ने संगीता नाम की महिला से दूसरा विवाह कर लिया रामेश्वर के पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री मंत्रा थी
वहीं दूसरी पत्नी संगीता एक पुत्र लेकर आई थी और रामेश्वर से भी उसे एक पुत्री हुई मंत्रा गुरुवार सुबह लकड़ी बिनने गई थी वहां से आने पर किसी के यहां बर्तन धोने गई और इसके बाद लगभग डेढ़ बजे जब वह घर पहुंची तो सौतेली मां ने उसे मारना-पीटना शुरू कर दिया बाल पकड़ कर घसीटते हुए उसे घर के पास स्थित पोखरी में फेंक दिया वहीं पुलिस ने बच्ची के सौतेली मां हिरासत में ले लिया है रामेश्वर रोजीरोटी के लिए कोलकाता रहता है, उसे घटना की सूचना दे दी गई है।


























































Leave a comment