Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बसपा की विधानसभा349 कार्यकारिणी सदस्य की बैठक : शकील अहमद

माहुल(आज़मगढ)अहरौला के पूर्व ब्लाक प्रमुख व बहुजन समाज पार्टी के फूलपुर पवई विधानसभा के प्रभारी प्रत्याशी शकील अहमद के आवास पर गुरुवार को बसपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सम्पन्न हुई।जिसमे विधान सभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने हेतु रणनीति तैयार की गई।
बैठक की शुरुआत डा0भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करके हुई।

बसपा के जिला कोऑर्डिनेटर चन्द्रधारी सुमन ने कहा कि सभी सेक्टर के पदाधिकारी पार्टी के निर्देशानुसार पार्टी के प्रभारी प्रत्याशी शकील अहमद को फूलपुर पवई से चुनाव जीतने के लिए हर ढंग से लग जाय । हर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सभी मतादाताओ को पार्टी के लिए जागरूक करे । वूथ के कार्यकर्ताओ को मजबूती प्रदान करे , जहाँ भी जरूरत वह प्रत्याशी एवं पदाधिकारियों बताये हर समस्या दूर की जाएगी । हर वूथ से चुनाव जीतना है । सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है ।
बैठक को संबोधित करते हुये शकील अहमद ने कहा कि हमारी पार्टी के जितने भी सेक्टर प्रमुख व भाई चारा कमेटियों के पदाधिकारी है वे पार्टी ही नही हमारे अंग है।हमारे साथ ही साथ उनकी भी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि बर्तमान सरकार के जुल्म और साम्प्रदायिक राजनीति के खात्मा हेतु बहन मायावती जी को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने में अपनी उपयोगिता साबित करे।
बैठक में विधान सभा और सेक्टर कमेटियों को पार्टी प्रत्याशी को जिताने हेतु महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर समसाबाद क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पारस नाथ यादव,बद्री प्रसाद विन्द,उमाशंकर पांडेय,विजय प्रकाश,महेंद्र कुमार,सत्यपाल,डा0मायाराम आदि रहे।
बैठक का संचालन महेंद्र राजभर और अध्यक्षता जिला कोआर्डिनेटर चन्दधारी सुमन ने किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh