आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने जिले में तैनात छह इंस्पेक्टर व तीन दारोगाओं को किया स्थानांतरण
आजमगढ़ । एसपी अनुराग आर्य ने बृहस्पतिवार को जिले में तैनात छह इंस्पेक्टर व तीन दारोगाओं का एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए स्थानांतरण कर दिया।
एसपी ने जिन इंस्पेक्टरों को स्थानांतरित किया है उनमें क्राइम ब्रांंच में तैनात इंस्पेक्टर नदीम अहमद फरीदी को जन शिकायत प्रकोष्ठ/आई जी आर एस प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। वहीं क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को मेंहनगर थाना का अपराध निरीक्षक, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह को मीडिया सेल/करोना सेल प्रभारी से हटाकर कप्तानगंज थाना का क्राइम निरीक्षक, इंस्पेक्टर पंकज पांडेय को क्राइम ब्रांच से हटाकर शहर कोतवाली का अपराध निरीक्षक, इन्स्पेक्टर रूद्र भान पांडेय को पुलिस लाइन से जीयनपुर कोतवाली का अपराध निरीक्षक, इंस्पेक्टर रफी आलम को पुलिस लाइन से प्रभारी मीडिया सेल/कोरोना सेल बनाया है। इसी क्रम में पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद को शहर के बलरामपुर चौकी प्रभारी, अनिल कुमार सिंह को पुलिस इंस्पेक्टर लाइन से मीडिया सेल, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना सरायमीर तैनात किया।


























































Leave a comment