Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वृद्धा आश्रम चिलबिला में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन : प्रतापगढ़

●सचिव ने वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर वृद्धजनों से उनकी समस्या की ली जानकारी।

प्रतापगढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्लान ऑफ एक्शन के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संजय शंकर पाण्डेय के निर्देशन में चिलबिला स्थित वृद्धा आश्रम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन नीरज कुमार त्रिपाठी न्यायिक अधिकारी/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और सम्बन्धित को उनकी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिये कई कल्याणकारी योजनायें लागू की गयी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्ध नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। इस दौरान सचिव को 96 वर्षीय अमर बहादुर सिंह निवासी ढेरहना कोतवाली नगर ने बताया कि उनके 6 बच्चें है जिनमें दो बेटिया एवं चार बेटे है, लड़कों ने उन्हें घर से अपमानित करके बाहर निकाल दिया है और उनको गुजर बसर के लिये कोई खर्च नही देते है जिसके कारण वृद्धाश्रम में आश्रय लेना पड़ा है। इसी प्रकार लालजी निवासी गजरिया ने बताया कि उसके लड़के ने उन्हें घर से भगा दिया है जिसके कारण वह वृद्धाआश्रम में आश्रय लिये हुये है, मेरा भरण पोषण लड़के द्वारा नहीं किया जाता हैं। इस दौरान वृद्धा आश्रम के प्रबन्धक ने बताया कि एक वर्ष से अधिक हो गया वृद्धाआश्रम में रह रहे आश्रितों का चिकित्सीय/स्वास्थ्य परीक्षण मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नहीं कराया गया है जबकि इस सम्बन्ध में वृद्धाआश्रम द्वारा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है। चिकित्सा/स्वास्थ्य परीक्षण स्वास्थ्य विभाग द्वारा न कराये जाने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये सचिव ने नाराजगी व्यक्त की। यह भी बताया गया कि कोई प्रशासनिक अधिकारी भी नही आते है। प्रबन्धक ने बताया कि आज आश्रम में कुल 66 वृद्ध है जिनमें 40 पुरूष व 19 महिलायें है जिसमें 07 वृद्ध आवश्यक कार्य से बाहर गये है। इस अवसर पर विश्वनाथ प्रसाद त्रिपाठी पैनल अधिवक्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार के प्रति विधिक जानकारी देते हुये जागरूक किया।
-----------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh