Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह ‘वेलकम फैस्ट' 2026’ का आयोजन 8 अक्टूबर को

देवरिया। स्थानीय बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज, देवरिया के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग द्वारा नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह ‘वेलकम फैस्ट 2026’ का आयोजन 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य एवं भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. शुक्ला होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस.एन. तिवारी करेंगे।
इस अवसर पर एम.ए. भूगोल तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा एम.ए. प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ उन्हें महाविद्यालय एवं विभाग के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना है।
उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं एम.ए. तृतीय सेमेस्टर, भूगोल विभाग ने दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh