Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अचानक बदला मौसम, झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

बिलरियागंज/आजमगढ़। स्थानीय थाना बिलरियागंज क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और कई दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली।

बारिश के दौरान तेज हवाओं के चलते सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों व अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुक गए। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी खेतों तक पहुंचने से किसानों के चेहरे पर भी खुशी दिखाई दी। बारिश को खेती-किसानी के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

लगातार उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने बारिश का जमकर आनंद लिया। हालांकि तेज हवा और बारिश के कारण कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रही। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh