Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक ने चौकीदारों के साथ की बैठक

दीदारगंज - आजमगढ़।दीदारगंज थाना परिसर में रविवार शाम 4:30 बजे आगामी त्योहार नवरात्र, दशहरा, विजयदशमी, दीपावली पर्व को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने चौकीदारों के साथ एक बैठक आहूत की।

बैठक में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने चौकीदारों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाए, आगामी त्योहारों पर किसी भी प्रकार की कोई अराजकता फैलाने या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना थाने पर या मुझे व्यक्तिगत नंबर पर फोन कर सूचना दे, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।

बैठक में उन्होंने कहा कि चौकीदार प्रशासन और आम जनता के बीच एक अहम कड़ी है इसलिए आप चौकीदारों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। समय-समय पर पेट्रोलिंग करने एवं ग्रामीणों से समन्वय बनाए रखने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल सिंह, उपनिरीक्षक रतन सिंह व चौकीदार 
अशोक कुमार, कमलेश राजभर, बाबूराम, मोहन, आनंद सिंह धर्मराज, मंगरूराम आदि मौजूद थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh