Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आशा कार्यकर्ताओं मैं अपनी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

•बैतालपुर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, कार्य बहिष्कार का किया एलान

 देवरिया।बढ़ती महंगाई के बीच मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बैतालपुर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए न्यूनतम मानदेय 26 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार जारी रखने की चेतावनी दी।
प्रदर्शन कर रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और अभियानों को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उन्हें मेहनत के अनुरूप मानदेय नहीं मिल रहा है। बढ़ती महंगाई में वर्तमान मानदेय से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार काम का बोझ बढ़ा रही है, लेकिन मानदेय में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे पहले से ही कार्य बहिष्कार पर हैं। मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज करने के लिए कल लखनऊ स्थित ईको गार्डन में प्रदेशभर की आशा कार्यकर्ता और संगिनियां धरना-प्रदर्शन करेंगी। इस दौरान सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की जाएगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रेमशीला, जंगली देवी, सरोज देवी, पूनम सिंह, संगीता देवी समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh