Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया निरीक्षण हुआ भब्य स्वागत

दीदारगंज -आजमगढ़ ।खंड शिक्षा क्षेत्र मार्टीनगंज के  कम्पोजिट विद्यालय फुलेश में मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी मार्टीनगंज कल्पना ने विद्यालय में पहुंच कर सबसे पहले मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर चित्र पर पुष्प अर्पित किया इसके बाद  विद्यालय का शिक्षक रजिस्टर ,मिड डे मील रजिस्टर तथा शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया तत्पश्चात विद्यालय परिवार के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश गुप्ता तथा पूरे स्टाफ ने  खंड शिक्षा अधिकारी का भब्य तरीके से फूलमालाओं, अंगवस्त्रम तथा स्मृति चिन्ह देकर अभूतपूर्व स्वागत किया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक  मनमोहक प्रस्तुतियों जैसे  सत्यम शिवम सुंदरम,रेलिया बैरन पिया को लिए जाय रे आदि प्रस्तुति यों से कार्यक्रम में उपस्थित सबका मन मोह लिया जिन बच्चों का डीबीटी में पैसा नहीं आया है उन बच्चों को प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार गुप्ता ने अपनी तरफ से उन्हें भी जूता,मोज़ा,स्वेटर दिया इसके साथ साथ पूरे स्टाफ को भी अपनी तरफ से माल्यार्पण कर उन्हें भी अंगवस्त्रम भेंट किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजेश कुमार गुप्ता,कैलाश राम,बृजनाथ यादव, जगदीश,प्रमोद,अशोक गुप्ता, अतिका सदफ ,शिव प्रकाश मिश्र, अनीता गौतम,सुमन यादव, सीमा यादव, मंजू मिश्रा, एआरपी धीरज मिश्र,राजेश यादव एआरपी, आलोक सिंह एआरपी आदि उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh