शहीद सत्यवान सिंह का शव लेने जा रहे पुत्र समेत चार लोगों की मौत
देवरिया।रुद्रपुर ,रविवार को तड़के नगर व क्षेत्र में आकस्मिक हादसे की सूचना ने लोगों को स्तब्ध व हैरान कर दिया। विदित हो कि सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक एंबुलेंस सड़क हादसे का शिकार हो गई। जहां हादसे में सेना के जवान के शव के साथ इकलौते बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। इस भीषण दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पैतृक गांव गहिला दुधैला में शोक व चीख पुकार से इलाका दहल गया। और पूरे क्षेत्र में मातम पसरा व नम आंखे देखी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी सेना के जवान सत्यवान सिंह दो दिन पूर्व देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव लाया जा रहा था। एंबुलेंस में शहीद जवान का शव, उनके इकलौते पुत्र गौरव सिंह, रामसमुझ सिंह बड़े बाबू और रुद्रपुर के सभासद राजन चौधरी सवार थे।
रविवार सुबह करीब 8:00 बजे, जब यह एंबुलेंस अयोध्या-सुल्तानपुर बॉर्डर के पास हलियापुर थाना क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक भारी ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण हादसे में एंबुलेंस चालक, शहीद के पुत्र गौरव सिंह और उनके दो अन्य साथियों सहित कुल चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सुरक्षित रूप से हलियापुर थाने में रखवाया है, जबकि अन्य शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एक ही परिवार और गांव में दोहरी त्रासदी पहले जवान की शहादत और फिर पार्थिव शरीर ला रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में चूल्हा तक नहीं जला है।
इस दौरान मौके पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुलगी तथा पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने पीड़ित परिवार राजन सिंह और दीक्षा सिंह से मिलकर हाल जाना और परिवार को हर संभव मदद का भी आश्वासन दिए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
परिवार से मिलने रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद,पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी कल्याण सिंह सागर,पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण उर्फ खोखा सिंह के प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह त्यागी,सपा नेता अवनीश यादव,जिला पंचायत सदस्य सूर्यभान सिंह, अशोक सिंह,सभासद सत्येंद्र रावत,सभासद रामप्रवेश भारती, पूर्व सभासद सौरभ मिश्रा भाजपा नेता शिव शंकर विश्वकर्मा,आदि सहित सैकड़ों की संख्या मौके पर मौजूद रही।


























































Leave a comment