Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राष्ट्रीय समतादल की हुई बैठक। तहसीलदार बरहज को दिया गया ज्ञापन

देवरिया।राष्ट्रीय समानता दल के “आजादी के 80 वर्षों बाद भी दलित बस्तियाँ बदहाल अभियान के तहत सोमवार को ग्राम हरनौठा में “सविनय निवेदन बैठक एवं ज्ञापन कार्यक्रम” आयोजित किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा के नेतृत्व में राजनीतिक-सामाजिक प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, देवरिया के अधिशासी अभियंता के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार सौंपकर बरहज क्षेत्र की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण एवं लेपन की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम हरनौठा की दलित बस्ती में पीडब्ल्यूडी सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा टूटकर नाले के रूप में तब्दील हो गया है। सड़क को ऊंचा कराकर तत्काल पुनर्निर्माण कराने की मांग की गई। इसके अलावा बरहज-सोनूघाट मार्ग से महुई कुंवर उर्फ महुई बरसात जाने वाले जर्जर पिच मार्ग तथा बड़का गांव चौराहा से बड़का गांव जाने वाले मार्ग के तत्काल लेपन एवं नवीनीकरण की मांग भी उठाई गई।संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि जर्जर सड़कों के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कराकर आगणन तैयार करने तथा कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराने की मांग की।
कार्यक्रम में श्रवण कुमार पटेल, विनोद सिंह राज्य सचिव खेमका  , अरविंद कुशवाहा जिला सचिव सीपीआई , अभय कुमार, तुलसी, ममता, सुभावती, प्रदीप पटेल, अंकित भारती, रंजीत कुमार, सुशील पटेल, शेषनाथ कुशवाहा, नीतू देवी, बादामी देवी, आजाद, मोहनी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh