प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास प्लस सर्वे की डीएम ने की समीक्षा
देवरिया।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना और आवास प्लस सर्वे प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे सर्वे कार्य, पात्र लाभार्थियों के चयन तथा योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास योजनाओं के लिए पात्र परिवारों का सर्वे नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। सर्वे के दौरान शासन द्वारा निर्धारित पात्रता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लाभार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


























































Leave a comment