शौच करने गए बुजुर्ग अचानक बेहोश मिले सभासद की मदद से पहुंचाया गया अस्पताल
देवरिया। स्थानीय नगर पंचायत के हरिकीर्तन मोहल्ला निवासी करीब 65 वर्षीय मोहम्मद अली पुत्र स्व अब्दुल हक रविवार सुबह शौच के लिए घर से गए हुए थे। लोगों के अनुसार अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। सुबह करीब छह बजे घर से निकलने के बाद काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। परिजन आसपास काफी देर तक खोजबीन करते रहे।इसी दौरान मोहम्मद अली के बेहोशी की हालत में पड़े होने की जानकारी मिली। उन्हें देखते ही परिजनों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही सभासद सलीम अली मौके पर पहुंचे और तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मोहम्मद अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी पहुंचाया। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवरिया मेडिकल कॉलेज से भी रेफर गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


























































Leave a comment