मालटारी बाजार में सड़क पर गिरा पेड़,घंटों आवागमन बाधित। दर्जनों दुकान,ठेला और टेम्पो क्षतिग्रस्त
आजमगढ जनपद के जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर स्थित क्षेत्र के मालटारी बाजार में मंगलवार को तेज आंधी और भारी बारिश के दौरान एक बड़ा पेड़ बीच बाजार मुख्य सड़क पर गिर गया पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन घंटों बाधित हो गया वही दर्जनों दुकानें ठेला और टेम्पो हुआ क्षतिग्रस्त लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। मंगलवार को तेज आंधी और बारिश में जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर स्थित मालटारी बाजार में मुख्य मार्ग पर पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा जिससे पेड़ गिरने से चपेट में आने से आसपास की दर्जनों दुकानों और वाहनों व ठेला के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। वहीं विद्युत लाइन प्रभावित होने के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। पेड़ गिरने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए स्थानीय लोगों के मुताबिक,सड़क पर पेड़ गिरने से बाजार में आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा।देर शाम तक आवागमन बाधित रहा मुख्य मार्ग से आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा वहीं पेड़ गिरने से दर्जनों स्थानीय दुकानें ठेला और टेम्पो क्षतिग्रस्त हो गया जिससे लोगों को आर्थिक क्षति हुई वहीं दर्जनों लोग बाल बाल बच गए वहीं देर शाम तक आवागमन और विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हो सका स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द पेड़ हटवाने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।


























































Leave a comment