जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवरिया ग्रामीण का दबदबा ,बालिका अंडर-19 व अंडर-17 में प्रथम, अंडर-14 में भी हासिल की जीत
देवरिया।भरोसा घर मिशन क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग की विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज, सुतावर इंटर कॉलेज, डीएन एवं एडी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। बालक अंडर-19 वर्ग में देवरिया ग्रामीण ने प्रथम, सलेमपुर ने द्वितीय तथा देवरिया सदर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं बालक अंडर-14 वर्ग में सलेमपुर की टीम विजेता रही, जबकि देवरिया सदर की टीम उपविजेता रही।
बालिका अंडर-19 वर्ग में देवरिया ग्रामीण की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। सलेमपुर दूसरे तथा भाटपार रानी तीसरे स्थान पर रहा। बालिका अंडर-17 वर्ग में भी देवरिया ग्रामीण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सलेमपुर दूसरे तथा भाटपार रानी तीसरे स्थान पर रहा। बालिका अंडर-14 वर्ग में देवरिया ग्रामीण की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में विभिन्न विद्यालयों से आए शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों जय परमार, विपिन चंद, रामजी, विवेक कुमार राय, अमित यादव एवं विपिन राय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज संरक्षक श्री अनूप शील मोरार रहे। प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विजेता एवं उपविजेता टीमों को कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री प्रीतम भारत, श्री अनुज सिंह तथा एनसीसी ऑफिसर कैप्टन योना पॉल ने पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के प्रमुख परिणाम
बालक अंडर-19: देवरिया ग्रामीण प्रथम, सलेमपुर द्वितीय, देवरिया सदर तृतीय।
बालक अंडर-14: सलेमपुर प्रथम, देवरिया सदर द्वितीय।
बालिका अंडर-19: देवरिया ग्रामीण प्रथम, सलेमपुर द्वितीय, भाटपार रानी तृतीय।
बालिका अंडर-17: देवरिया ग्रामीण प्रथम, सलेमपुर द्वितीय, भाटपार रानी तृतीय।
बालिका अंडर-14: देवरिया ग्रामीण प्रथम।


























































Leave a comment