Latest News / ताज़ातरीन खबरें
बीए की छात्रा ने लगाई फाँसी
आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध गांव निवासी युवती ने मंगलवार की सुबह घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, धनारबांध गांव निवासी नीशा यादव(19) पुत्री सीताराम बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह उसने रस्सी के सहारे छत के चुल्ले से फांसी लगा ली। सुबह जब परिजन उसे जगाने पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। उन्होंने युवती को पुकारा तो दूसरी ओर से कोई आवाज नहीं आई। परिजन परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी गई परिजनों ने बताया निशा काफ़ी दिनों से बिमार चल रही थी


























































Leave a comment